फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। घर के आंगन में बुधवार की दोपहर साड़ी के फंदे से विवाहिता का शव लटका मिला। मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


तिर्वा क्षेत्र के बंशीपुरवा निवासी कल्लू राजपूत की छह साल पहले औरैया के आयाना क्षेत्र के भूरेपुरवा खुर्द निवासी सोनी (26) के साथ शादी हुई थी। सोनी के दो बच्चे हैं। दोपहर में सोनी का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। शव काे लटका देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। सोनी के चाचा देवेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग के लिए सोनी को प्रताड़ित किया करते थे।
पति व अन्य ससुरालीजनों ने सोनी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें