फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाई के साथ गांव जा रही विवाहिता ने नदी में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/गुगरापुर। भाई के साथ कस्बे से घर जा रही युवती ने बुधवार को पति से कहासुनी के बाद काली नदी में छलांग लगा दी। गांव के गोताखोरों ने काफी खोजने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मायानगर निवासी कैलाश की पुत्री शिखा (20) की शादी तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव पाहला में डेढ़ साल पहले हुई थी। विवाहिता एक शादी समारोह में आठ दिन पहले गांव मायानगर आई थी। शाम पांच बजे भाई सिंटू के साथ घर लौटते समय हनुमंतखेड़ा गांव के सामने भाई को 600 रुपये व मोबाइल देकर उसने काली नदी में छलांग लगा दी।
भाई ने बताया कि ससुराल वालों से मोबाइल पर बात करने के बाद वह नदी में कूद गई। स्थानीय गोताखाेरों ने नदी में उतरकर तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पर कोतवाल अजय अवस्थी, नौरंगपुर चौकी इंचार्ज श्यामपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। देर शाम समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका। कोतवाल ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। गोताखोरों और एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। गुरुवार को नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें