फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आर्थिक तंगी में विवाहिता ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन (कन्नौज)। ग्राम पंचायत नादेमऊ के मजरा मधुपुरी निवासी रामविलास उर्फ गुड्डा की पत्नी निधि (32) ने रात के अंधेरे में छप्पर में लगे बांस के सहारे साड़ी बांधकर फंदा लगा दिया। सूचना पर निधि के मायके पक्ष से भाई ग्राम कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी सुदामा राजपूत परिजन के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने बताया कि निधि की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। कुछ समय से परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते निधि ने यह कदम उठाया। उसके दो बेटे राज (8) व कौशल (6) हैं। सौरिख थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें