तालग्राम। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला दिया। पिता की तहरीर पर बुधवार को पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव रनवां निवासी श्याम सिंह ने बताया कि बेटी सोनी की शादी 24 अप्रैल 2024 को मैनपुरी के थाना किशनी के ग्राम खिदरपुर निवासी अजीत कुमार के साथ की थी। शादी में सामान और दहेज समेत नौ लाख रुपये दिए थे। शादी के बाद ससुराल के लोग बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर नाराज ससुरालीजन शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। बेटी के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी जला दिए।
26 जुलाई 2025 को पति, सास माधुरी देवी, जेठ हेमंत, जेठानी पूजाऔर अरुण के अलावा औरैया के ऐरवा कटरा के मैदपुर निवासी मझिया सुमित ने पीटा और जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत के बीच समझाने का प्रयास किया नहीं माने। दामाद मोबाइल पर धमकी देते रहे। 23 अक्तूबर को पंचायत में उसे ही अपमानित किया गया। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।