फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहित प्रेमी व प्रेमिका फांसी पर लटके मिले

Thu, 11 Feb 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नाौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते छह वर्षों से चल रही लव स्टोरी का बुधवार को दुखद अंत हो गया। विवाहित युवक व उसकी प्रेमिका फांसी के फंदे पर झूल गए। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा किनौरा के मजरा धारानगर का है। किनौरा के मौजूदा प्रधान बाल किशन वर्मा का विवाहित पुत्र गिरजा शंकर राजपूत (25) व पड़ोस की ही युवती नीरज राजपूत (23) पुत्री श्याम सुंदर का शव बुधवार की सुबह 11 बजे गिरजा शंकर के घर पर बने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटकते मिले। दोनों एक ही रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूले थे। यह नजारा देख परिवार में कोहराम मच गया। आननफानन में सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि नीरज व गिरजा शंकर के बीच पिछले छह वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के परिवार वाले उनका विवाह करने के लिए राजी नहीं थे। पांच साल पहले ग्राम प्रधान बाल किशन राजपूत ने दुखी होकर पुत्र गिरजा शंकर का विवाह तालग्राम थाने के चटोरापुर गांव निवासी रामचंद्र की पुत्री नीतू के साथ कर दिया। नीतू कुछ दिनों तक तो अपने ससुराल में रही पर प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर वह अपने मायके चली गई। करीब ढाई साल पहले उसने मायके में ही बेटी सोनी को जन्म दिया। वह अपने मायके में ही रह रही थी। चार दिन पहले प्रधान बालकिशन अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ चटोरापुर गांव पहुंचे। अपनी बहू नीतू को किसी तरह से मनाकर विदा करा लाए।
विज्ञापन

प्रधान बाल किशन ने बताया कि मंगलवार की रात करीब दस बजे गिरजा शंकर खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने की बात कह कर मकान से कुछ दूरी पर बने एक अलग कमरे में चला गया। इसके बाद बुधवार की सुबह 10:30 बजे तक कमरे से बाहर न निकलने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई। तो कमरे में जाकर कुंडी खटखटाई पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर शंका हुई तो खिड़की से झांककर अंदर देखा तो दोनों फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। यह नजारा देख कोतवाली  पुलिस को मोबाइल से सूचना देकर बुलाया। सूचना पाकर कोतवाल बीएल यादव, सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, एसडीएम तिर्वा उदयवीर सिंह व एसपी दिनेश कुमार पी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। बाद में दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर उनसे अलग-अलग वार्ता की गई। युवती के पिता ने भी दोनों के आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें