फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: पेश की मिसाल! बिना दहेज लिए की शादी, मंदिर में दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, बोले- ये एक सामाजिक बुराई

Tue, 31 Jan 2023 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाह समारोह में वर पक्ष ने बिना दहेज के शादी कर अनूठी मिसाल पेश की है। शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में बिना बैंड-बाजे और दहेज की हुई शादी की हर ओर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
मंदिर परिसर में विवाह की रस्में पूरी करते नवदंपती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में दहेज प्रथा समाज में कलंक है। इसकी जद में आकर कई परिवार उजड़ गए। युवाओं की सोच के आगे अब इस प्रथा का अंत होने लगा। गमा देवी मंदिर से सुंदर तस्वीर सामने आई। यहां दूल्हे ने बिना तामझाम के शादी की और दहेज भी नहीं लिया।

विज्ञापन

इस शादी ने क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया और खूब चर्चा भी हो रही। नगर के मोहल्ला बिरतिया निवासी सिद्धांत (29) और पलिया बूंचपुर निवासी हेमा ने कम खर्च में बिना दहेज के शादी करने का फैसला लिया। दोनों की इच्छा पर परिजनों ने सहमति जताई।
सोमवार को परिजनों के साथ नगर के मोहल्ला गनेश चौधरी स्थित शक्ति पीठ गमा देवी मंदिर पहुंचे। यहां अग्नि व आदि शक्ति मां भगवती का साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। शादी में बैंड और बाजे से लेकर किसी तरह का फिजूल खर्च नहीं हुआ। सादगी के साथ दहेज रहित शादी हुई।

विज्ञापन

पंडित बनारसी दास ने हिंदू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया। हेमा ने बताया कि दहेज लेना और देना दोनों पाप है। युवाओं को बगैर दहेज शादी करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे इस कुप्रथा का अंत संभव है।
विज्ञापन

परिजनों ने भी नवदंपती को सुखी जीवन व्यतीत करने का आशीर्वाद दिया। मंदिर में संपन्न हुआ दहेज रहित विवाह आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। लोग दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके निर्णय की दिल से तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें