एक दिन पहले युवक की टूट चुकी शादी
टीम के पहुंचने पर गांव में रह रहे बालिका के चाचा ने बताया कि जिस युवक से शादी तय की गई थी, उसकी शादी पहले से ही दूसरी जगह तय थी। सोमवार को युवक की शादी होनी थी।
किन्हीं कारणों से शादी टूटने पर युवक के परिजनों के कहने पर बालिका के मां-बाप शादी करने को राजी हो गए और मथुरा ले जाकर शादी करने की तैयारियां कर रहे थे। इस मामले की शिकायत लड़की के चाचा ने चाइल्ड केयर और पुलिस से कर दी।