फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजी रह गई दुल्हन, नहीं गई बारात

Sat, 04 Mar 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी के दिन लड़के पक्ष ने बारात ले जाने से मना कर दिया। पिता ने इंदरगढ़ पुलिस से बदनामी व लड़के पक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में लगी हुई है। देर रात तक इंदरगढ़ थाने में दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका और शादी टूट गई।
विज्ञापन


औरैया जनपद के फफूंद थाना अंतर्गत भैसोल गांव से आए पिता ने इंदरगढ़ पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी बिटिया की बारात हसेरन गांव से जानी थी। सुबह ही लड़के ने बारात लाने से मना कर दिया। घरेलू विवाद बता रहे हैं। शादी के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

समझाने के बाद भी लड़का व उसका पिता शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। इंदरगढ़ पुलिस ने लड़के को थाने बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों ने दबाव बनाया। देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका और शादी टूट गई।
विज्ञापन


लड़के का आरोप है कि लड़की तलाकशुदा है। लड़की वालों ने यह बात नहीं बताई थी। जानकारी होने पर शादी से मना किया है। इधर, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष अनवर अहमद ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका है। रिश्ता टूट गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान वापस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें