तिर्वा। खेत के किनारे कंटीले तार लगाने का विरोध करने वाले पांच लोगों को दूसरे पक्ष ने पीटकर घायल कर दिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।
इंदरगढ़ के सादिकपुर गांव निवासी सर्वेश पुत्र रामऔतार ने बताया कि उसके खेत के बगल के खेत के स्वामी ने उसकी मेड़ पर डंडे लगाकर कर चारों तरफ खेत में कंटीले तार लगा दिए। उसने जब अपनी मेड़ पर डंडे लगाने का विरोध किया तो विपक्षी गाली देने लगे। उस समय मामला टल गया।
बाद में वह भाई अशोक पुत्र अजीत, पुत्री कल्पना, पत्नी सुशीला के साथ खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह विपक्षियों के दरवाजे के सामने से गुजरा उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। सभी लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।