फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में लाठी डंडें व ईंट पत्थर चले, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। राजरामपुर गांव में रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। विवाद में महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम सड़क पर बने गड्ढों में मिट्टी डालकर समतल करने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया था। शनिवार को सुभाष पुत्र दशरथ सिंह दुकान का सामान लेकर सौरिख से लौट रहे थे।
रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनको बचाने उनके पक्ष के लोग आ गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव शुरू होते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

एक पक्ष से मंगल सिंह पुत्र सत्यराम, कोमल सिंह, चरण सिंह, रमेश चंद्र पुत्र भोंदू सिंह, राहुल पुत्र सुरेश चंद्र, लौंगश्री पत्नी मंगल सिंह तथा दूसरे पक्ष से जवाहर पुत्र नवाब सिंह, सुभाष पुत्र दशरथ, रघुनाथ, राजपाल पुत्र संपत व सत्यवीर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। विवाद के बाद गांव में तनाव व दहशत देखकर पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई।
पुलिस के ढुलमुल रवैए से बढ़ा विवाद : ग्रामीणों का आरोप है कि यदि शुक्रवार को समझौता कराने की बजाय कार्रवाई की होती तो विवाद उग्र रूप धारण नहीं करता। कुछ ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विवाद के बाद पुलिस ने घरों में घुसकर लोगों की पिटाई की थी। महिलाओं व बच्चों नहीं छोड़ा। इसी से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें