फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार बंद कर व्यापारियों ने लगाया जाम

Sat, 16 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में हुई चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारी शनिवार को दूसरे दिन भी शाम तक क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान दिन में विरोध में बाजार बंद रहा, व्यापारियों ने ठठिया-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन




उधर, शाम को थानाध्यक्ष के जल्द चोरियों का खुलासा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जी अग्रवाल और थानाध्यक्ष रवींद्रनाथ सिंह ने अनशनकारी व्यापारी दीपक सिंह को सेब खिलाकर अनशन खत्म कराया।



शनिवार की सुबह ठठिया के दुकानदारों व व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। करीब 10 बजे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव दुबे, रामानंद वर्मा ने अनशन स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन




भरोसा दिलाया कि वे हर कदम पर व्यापारियों के साथ हैं। वहीं, कुछ व्यापारियों ने ठठिया-तिर्वा मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर थानाध्यक्ष ठठिया ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।


शाम करीब तीन बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राम जी अग्रवाल अपने साथियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे। मौके पर थानाध्यक्ष को बुलाकर वार्ता की। इस दौरान थानाध्यक्ष ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया। इस पर अनशनकारी अपना अनशन खत्म करने के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन




इस मौके पर आनंद कुशवाहा, आलोक वर्मा, रवि सिंह, शैलेंद्र वर्मा, संतराम कटियार, मुख्तियार, संजीव तिवारी, मदन अग्निहोत्री, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें