फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के अपहरण का प्रयास, अपहरणकर्ता फरार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कन्नौज। घर के बाहर खेल रहे मासूम का युवक ने अपहरण का प्रयास किया। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पहुुंचे पड़ोसियों को देखकर अपहरणकर्ता उसे छोड़कर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन



शहर के अजयपाल मोहल्ला निवासी हाशिम का चार वर्षीय पुत्र जैन अब्दुल्हा शुक्रवार शाम आठ बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक युवक ने जैन अब्दुल्हा को गोद में उठा लिया। वह उसे ले जाने लगा। मासूम की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। पड़ोसियों को देखकर आरोपी मासूम को छोड़कर भाग निकला। एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। शनिवार सुबह हाशिम ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें