लॉन बाल में विदेश से पदक लेकर घर लौटी मनु पाल का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
बुरुनई
से नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर गुरुवार शाम नगर लौटी लॉन बाल की
राष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल का जनपद सीमा पर पाल महासभा के मंडल अध्यक्ष
सभासद वीरेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पश्चिमी बाईपास
पर नहर कोठी पर रंजू पाल, मीता पाल और रूबी पाल ने उन्हें मालाओं से लाद
दिया।
रोडवेज बस स्टैंड पर अशोक सविता लउआ के नेतृत्व में लोगों ने उनका
स्वागत किया। गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ देर शाम वह सौरिख रोड से होते
हुए सराफान नईबस्ती स्थित अपने आवास पर पहुंची तो वहां उनकी मां हरप्यारी व
पिता रामनारायन पाल ने बेटी की आरती उतारी।
इस मौके पर राजवीर पाल, डॉ.
जबर सिंह पाल, रामनरेश पाल, सुनील यादव, सुरेशचंद्र प्रधान, राहुल धनगर आदि
ने स्वागत किया।