फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: राष्ट्रीय खेल में मेडल जीतकर लौटीं मनु पाल

Mon, 11 Dec 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले दिनाें गोवा में हुए राष्ट्रीय खेल के दौरान लॉन बॉल में गोल्ड मेडल जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल का यहां आने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर के पर्यटक आवास गृह में हुए कार्यक्रम में मनु पाल और उनके पिता को सम्मानित भी किया गया। यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मनु पाल को सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने स्वागत करते हुए कहा कि कहा हम सब के लिए ये गर्व की बात है कि हमारे जिले की बेटी ने दूसरे प्रदेश में जाकर हमारे प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता के लिए हम सब उनके पिता को भी बधाई देते हैं, जिन्होंने पहले देश की सेवा की और सेना से रिटायर होने के बाद अपने सीमित संसाधनों के बावजूद बेटी के हौसले को गिरने नहीं दिया।
इस मौके पर संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, धर्मवीर पाल, कल्लू शर्मा, गौरव एडवोकेट, पप्पन बाजपेयी, इंतजार, अतुल मौर्य, सुरेंद्र कुशवाहा, रानू सक्सेना, अनुराग मिश्रा पूर्व सभासद, दीपू यादव, कप्तान यादव, रामवीर कठेरिया, ब्रजेश कटियार, रमेश यादव, विराट मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें