फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह ग्राम पंचायतों में मनरेगा का काम बंद, बीडीओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ब्लॉक क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में से 15 में मनरेगा का काम बंद हैं। बुधवार को समीक्षा में बीडीओ सीबी सिंह ने पंचायत सचिवों से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सचिव तत्काल काम शुरू कराएं और दो दिन में मस्टर रोल फीडिंग के लिए जमा करें, जिससे पंद्रह दिन में मजदूरों का भुगतान कराया जा सके।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना 2011 से वंचित परिवारों को लाभान्वित करने व उनकी पात्रता का आंकलन करने के लिए सर्वे हो रहा है। आपका शहर रहने के लिए कितना बेहतर है, इसके लिए हो रहे ईज ऑफ लिविंग सर्वे (ईओएल) को दो दिन में पूरा कर सूची खंड विकास कार्यालय को सौंपें।
ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों का तत्काल जमीन पर ले-आउट बनवाकर कार्य शुरू कराएं। बीडीओ ने सचिवों से कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से किए जा रहे कोविड-19 सर्वे जांच की निगरानी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र यादव, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, एडीओ एजी शिशुपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह, देवेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें