फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलामुखी महासम्मेलन : लड्डू व भेंट लेकर जाने लगे किन्नर

विज्ञापन
तसला व लड्डू देकर विदाई देते किन्नर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। पीतल के तसले में सवा दो किलो लड्डू भेंट कर कई प्रदेशों से आए किन्नरों को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। यह पंद्रह दिवसीय आयोजन नगर में चल रहा था।
विज्ञापन

नगर के श्री संत गेस्ट हाउस में चल रहे पंद्रह दिवसीय अखिल भारतीय मंगलामुखी महा सम्मेलन के अंतिम पड़ाव में विदाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। अलग-अलग जगहों से आए किन्नरों के गुरुओं को छोड़कर बाकी विदा होने लगे हैं। बुधवार को गुरु सीता, नगर की वर्षा व सोनी नायक ने भेंट देकर विदाई की रस्म पूरी की। विदाई कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही गेस्ट हाउस में लगा बाजार नगर की आम महिलाओं के लिए खोल दिया गया है। गेस्ट हाउस के आसपास की महिलाओं ने बाजार में खरीदारी की। किन्नरों के रहन सहन को देखने के लिए बच्चे भी बाजार में पहुंचे। किन्नरों ने इन्हें लाड़ प्यार किया।
इस मौके पर तान्या मिश्रा, बरखा किन्नर, पायल नायक, रेखा नायक, सीता, सलमा, सुनीता, मुन्ना नायक, लक्ष्मी किन्नर प्रधान, शर्मीली सहित कई किन्नर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें