फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय टीम को खैरनगर में अधूरे मिले शौचालय, जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मंडलीय टीम ने गुरुवार को जिले के दो ब्लाकों के छह गांवों का औचक निरीक्षण किया। खैरनगर में अधूरे शौचालय मिलने पर नाराजगी जताई। अधूरे शौचालयों का कार्य पूरा कराने और इनको प्रयोग में लाए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

लखनऊ के उप निदेशक पंचायती राज एके सिंह ने टीम के साथ गांवों में बने शौचालय समेत अन्य विकास कार्यों की हकीकत परखी। छिबरामऊ ब्लाक की खुबरियापुर, असालताबाद व रनवीरपुर ग्राम पंचायत में शौचालय ठीक मिले। गांव के लोग शौचालय का प्रयोग करते मिले। इसके बाद टीम उमर्दा के शाहनगर, खानपुर व खैरनगर पहुंची। यहां शाहनगर व खानपुर में सब कुछ ठीक मिला। खैरनगर में अधूरे शौचालय देख उप निदेशक पंचायती राज का पारा चढ़ गया। उन्होंने अधीनस्थ अफसरों से जानकारी ली। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गांव में कई शौचालय अधूरे मिले। कई में सामान भरा था। यहां लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे थे। मंडलीय टीम ने अफसरों से नाराजगी जताई। ग्रामीणों को जागरूक कर शौचालय का प्रयोग करने की नसीहत दी। इससे कि स्वच्छता अभियान को गति मिले सके।
इसके बाद मंडलीय टीम ने सचिवों की बैठक में ग्राम पंचायतों में अधूरे पड़े शौचालयों का कार्य जल्द पूरा करने के आदेश दिए। इसमें कई सचिवों ने दूसरी किस्त न मिलने की बात कही। अफसरों ने तुरंत ही दूसरी किस्त देकर निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के आदेश दिए। उप निदेशक पंचायती राज एके सिंह ने दोबारा औचक निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए कहा है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्रा समेत कई विभागीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें