बाईपास पर स्थित एचएम इंटर कालेज में हुए
वार्षिकोत्सव के दौरान फर्रुखाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन
सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण होना चिंता का विषय है। इससे
निरंतर गिरावट आ रही है।
मंगलवार की दोपहर शुरू हुए वार्षिकोत्सव में
कहा कि शिक्षा सभी के लिए अमूल्य है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा
है। स्कूल में दिए जाने वाले संस्कार ही बच्चे का भविष्य बनाते है। इंद्र
कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ ही अन्य बातों का भी ज्ञान
होना चाहिए।
पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि शिक्षा के
क्षेत्र में छात्राओं को आगे आने चाहिए। वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने
कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पेश किए। फिल्मी गीतों पर सामूहिक
नृत्य पेश किया। एकांकी नाटकों की प्रस्तुतीकरण के दौरान लोगों ने तालियां
बजाई। स्कूल में अव्वल आने वाले छात्रों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर
सम्मानित किया गया।