फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर चौकी क्षेत्र में मजार के पास गुरुवार को छपरा-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान के लिए काफी प्रयास किए गए पर पहचान पत्र या कागजात नहीं मिले। इस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

दुर्घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर चौकी के निकट स्थित मजार के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक छपरा- मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। युवक की उम्र लगभग 28 साल बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर और चेकदार फुल शर्ट पहनी हुई थी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही युवक की शिनाख्त हो जाएगी। इ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें