फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में कन्नौज में युवक की मौत, दवाई लेने छिबरामऊ आ रहा था

विज्ञापन
man died in chibramau in road accident - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ में दवा लेने के लिए बाइक से छिबरामऊ आते समय युवक पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बेहटा खास के दुर्गा नगला निवासी अजय कुमार जाटव का पुत्र शिवम (24) बाइक से दवाई लेने छिबरामऊ आ रहा था। तालग्राम रोड पर हाथिन के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने शिवम की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कसावा चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। शिवम को एंबुलेंस से सौ शय्या अस्पताल भिजवाया गया।
घटनास्थल से कुछ दूर पहुंचने पर शिवम ने दम तोड़ दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। मृतक पांच भाई बहन में सबसे बड़ा था। चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह ने बताया कि परिजन पिकअप की टक्कर से हादसा होने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पोल से बाइक टकराने से हादसा होने की जानकारी दी है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें