फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट सभागार में हुई यू-विन पोर्टल की बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने समीक्षा की और वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा यू-विन पोर्टल पर वैक्सीनेशन की फीडिंग एवं सभी जन्मे बच्चों की फीडिंग शतप्रतिशत की जाए। डिलीवरी प्वाइंट पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाए। यू-विन पोर्टल में फ़ीडिंग का कार्य अभी तक 50 से बढ़कर 93 प्रतिशत हो गया है। शेष सात प्रतिशत की फीडिंग भी शीघ्र की जाए। बच्चों को समय से वैक्सीनेशन डोज दिये जाने को लेकर जिलाधिकारी ने विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।
डीएम ने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कर 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के नाम, उम्र आदि की सूची तैयार की जाए, जिससे जिन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने है, उनके कार्ड समय से बनाए जा सके। इसी तरह नगर क्षेत्र में भी प्रक्रिया को अपनाए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र जारी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व की भांति सीएचओ की मीटिंग शुरू कराई जाए और जो अच्छा करे उसे सम्मानित भी किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें