फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में तैनात 15 निरीक्षकों का मंगलवार को दूसरे जनपदों में तबादला कर दिया गया है। तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले निरीक्षकों को इस फेरबदल में दूसरे जिलों में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक को सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


डीआईजी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। तबादला सूची के अनुसार अजय कुमार अवस्थी को इटावा, चंद्र प्रकाश तिवारी को औरैया, धर्मराज यादव और दिनेश कुमार को कानपुर देहात भेजा गया है।
देवेश शुक्ला को फतेहगढ़ और जयप्रकाश शर्मा को इटावा भेजा गया है। इसी तरह जितेंद्र प्रताप सिंह, जयंती प्रसाद गंगवार और मदन गोपाल गुप्ता को कानपुर देहात भेजा गया है। महेशवीर सिंह और नन्हेलाल को फतेहगढ़ में नई तैनाती मिली है। नरेंद्र सिंह, प्यारेलाल, रणजीत और रंजना पांडेय को इटावा स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले प्रशासनिक कवायद तेज
विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एक ही जिले में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके अधिकारियों को हटाया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के बाद जिले के थानों और अन्य पुलिस इकाइयों में नई तैनातियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें