फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिषासुर वध देखकर दर्शक रोमांचित

Fri, 27 Mar 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में चल रहे नवरात्र महोत्सव में बुधवार की रात मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की गई। इस दौरान महिषासुर वध लीला देख दर्शक रोमांचित हो गए।
विज्ञापन


 प्रथम पूज्य गणेशजी और फिर मां अंबे की आरती के बाद मां दुर्गा के छठवें स्वरूप सिंह पर सवार मां कात्यायनी के पंडाल में आते ही मां अंबे के जयकारे गूंजने लगे। भक्ति गीत आए मइया के नवरात्र हो रहे घर घर जगराते पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन कर राजीव उर्फ रिंकू अरोरा ने मां कात्यायनी की महिमा का बखान किया। भक्ति गीत किस्मत चमकेगी झोली भर देगी पर छात्रा खुशी के डांस ने मन मोह लिया। इसके बाद महिषासुर वध की लीला हुई। मां दुर्गा ने जैसे ही महिषासुर का वध किया मां के जयकारे गूंजने लगे। शानू गुप्ता ने भक्ति गीत मां शेरा वाली तेरा शेर आ गया पर डांस करके तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


लीला के दौरान ऋषियों के यज्ञ में रिंकू अरोरा, मनीष वर्मा, दीपक, रवी, जानू, आदित्य, गोलू व सुधांशू ने भाग लिया। मां कात्यायनी के स्वरूप में कृतिका वर्मा, शेर बने भोला पापड़ी वाले, ब्रह्मा के स्वरूप में शिवम माथुर, महिषासुर बने अंकित गुप्ता, दैत्य के सैनिक बने शोभित, अन्नू, रजत, आशू और मां दुर्गा के स्वरूप में सिम्मी अग्रवाल का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें