इंदरगढ़। संदिग्ध हालातों में नवविवाहिता की ससुराल में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पहले हंगामा किया, लेकिन बाद में किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
थाना क्षेत्र के कोठीपुरर्वा लाख निवासी गिरेंद्र पुत्र ज्ञान की पांच मई 2020 को रामशरन पुत्र अमर सिंह निवासी जिगना धरिया का पुर्वा जसपुरा मंगलपुर की बेटी गीता से शादी हुई थी। बुधवार रात संदिग्ध हालातों में गीता की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ पहुंचे रामशरन ने गिरेंद्र के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया। स्थानीय लेागों ने उन्हें शांत कराया। रामशरन ने बताया कि उसकी बेटी की बुखार आने से मौत हुई है। इससे वह किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के मझिला गांव निवासी राहुल पुत्र राबेन्द्र सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि बीते कई दिनों से 25 वर्षीय पत्नी खुशबू बीमार चल रही थी। गुरुवार को ब्लड प्रेशर कम होने से पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
--------------