फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बंदी ने बेटी को दिया जन्म

विज्ञापन
जिला अस्पताल में प्रसव के बाद बेटी के साथ महिला बंदी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। अनौगी जेल में करीब एक माह से बंद महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल की महिला विंग में भर्ती कराया गया। यहां पर महिला ने आपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

नवंबर माह में छिबरामऊ में पीपल चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमारी शाक्य के साथ चेन लूट की घटना हुई थी। इस मामले में मैनपुरी के सहारा निवासी राजकिशोरी पत्नी अशोक सहित अन्य महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा था। जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल में प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल की महिला विंग में भर्ती कराया गया।
बंदी महिला ने बताया कि उसकी ससुराल मध्यप्रदेश जिले के भिंड में है। वह नवंबर माह में पीलिया की दवा लेने सौरिख के शंकरपुर में डॉ.ब्रजेश शाक्य के यहां जा रही थी। इस दौरान घटना में उसे पकड़ लिया गया। महिला बंदी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने पुलिस ने पेश किया तब वह गर्भवती थी। पुलिस ने उसे यह बताने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें