फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य को मैटरनिटी विंग में खाने की गुणवत्ता मिली खराब

विज्ञापन
मैटरनिटी विंग में प्रसूता से जानकारी लेतीं राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में मैटरनिटी विंग का रात करीब आठ बजे निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष, एसएनसीयू वार्ड, महिला जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रसूताओं से खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। प्रसूताओं ने बताया कि उन्हें दाल, रोटी दी जा रही है। फल नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान राज्य महिला आयोग सदस्य ने वार्ड की साफ-सफाई को लेकर भी सवाल उठाए। प्रसूताओं के तीमारदारों से कहा कि वह वार्ड में अधिक संख्या में न रहें। इसके बाद वह महिला जनरल वार्ड पहुंचीं। यहां भर्ती प्रसूताओं से खाने के बारे में पूछा। प्रसूताओं ने बताया कि सुबह ब्रेड व दूध दिया जा रहा है। दोपहर में दाल, रोटी व शाम को भी दाल, रोटी दी जा रही है। मक्खन, दही, फल का वितरण नहीं हो रहा है। महिला जनरल वार्ड में बाथरूम के पास गंदगी मिली।
उन्होंने सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी को निर्देश दिए कि साफ-सफाई व खाने की गुणवत्ता का ख्याल रखें। वहीं राज्य महिला आयोग की सदस्य जब मैटरनिटी विंग में पहुंचीं तो ठठिया की एक महिला को एंबुलेंस से लाया गया था। उसे आशा सीढ़ियों से लेकर जा रही थीं। उन्होंने स्ट्रेचर से रैंप के जरिए ले जाने के लिए कहा। पत्रकारों के पूछने पर उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि खाने की गुणवत्ता को लेकर वह शासन को रिपोर्ट भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें