सौरिख रोड स्थित रूपेश्वरनाथ मंदिर में नगरवासियों
द्वारा महाकाल की महाआरती का सोमवार को आयोजन किया जाएगा। मंदिर की भव्य
सजावट का कार्य शुरू कर दिया गया है।
कालिका देवी मंदिर के पास स्थित
रूपेश्वरनाथ मंदिर में नए वर्ष के दूसरे सोमवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर
का दृश्य लोगों को देखने को मिलेगा। मंदिर में पहली बार महाकाल की महाआरती
का भव्य आयोजन कराया जाएगा। भक्तों ने वर्ष के इस प्रथम ऐतिहासिक आयोजन की
तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मंदिर की सफाई के साथ उसे रंग-बिरंगी विद्युत
झालरों से सजाया जा रहा है। सुगंधित फूलों की सजावट के साथ उसे भव्यता
प्रदान की जा रही है। रविवार की देर शाम धर्मेंद्र कश्यप, कृष्णऔतार
गुप्ता, मोनू गुप्ता, गोलू शर्मा, शिवम श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह, विशाल
वर्मा, हिमांशु गुप्ता, चंद्रहास आदि की टीम मंदिर की सजावट में व्यस्त थी।