फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महादेवी घाट बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र महादेवी घाट को अब विकास की नई पहचान मिलेगी। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण की सक्रिय पहल पर पर्यटन विभाग से घाट के कायाकल्प के लिए 10 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृत राशि से महादेवी घाट को आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर पर्यटन के एक नए आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों के साथ सोमवार को एक बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए असीम अरुण ने कहा कि महादेवी घाट तक पहुंचने वाली सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी जो लंबे समय से जरूरत रही है। घाट परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी बनाई जाएगी जिससे भीड़भाड़ के समय कोई असुविधा न हो। वहीं, उन्होंने कहा कि घाट क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि शाम और रात के समय भी लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके साथ ही स्वच्छ और आधुनिक शौचालयों का निर्माण और आरती के लिए घाट का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह स्थल पर्यटन की दृष्टि से भी अधिक आकर्षक बनेगा।


जल क्रीड़ा और नौका विहार

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां नौका विहार (बोटिंग) की विशेष व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षित स्नान के लिए पक्के घाटों की मरम्मत और चेंजिंग रूम का निर्माण प्राथमिकता पर है। प्रशासन का लक्ष्य यहां जल क्रीड़ा गतिविधियों को भी शुरू करना है, जिससे युवाओं और साहसिक पर्यटन के शौकीनों को आकर्षित किया जा सके।
विज्ञापन



स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

असीम अरुण ने कहा कि महादेवी घाट के आधुनिक स्वरूप में आने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। घाट के किनारे व्यवस्थित बाजार और फूड कोर्ट बनाए जाने की भी योजना है, जहां इत्रनगरी का प्रसिद्ध इत्र और स्थानीय व्यंजन पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगे। इस परियोजना के पूर्ण होने से महादेवी घाट न केवल आध्यात्मिक शांति का केंद्र बनेगा। बल्कि अपनी आधुनिक सुख-सुविधाओं के कारण उत्तर प्रदेश के चुनिंदा पर्यटन स्थलों में भी शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें