फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिसंवेदनशील स्थलों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेट और पुलिस

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व मौजूद अन्य अधि? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले जिला और पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम रवींद्र कुमार और एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां तय हुआ कि अतिसंवेदनशील स्थलों पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में पीस कमेटी के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अतिसंवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट के साथ ही साथ पुलिस बल और दोनों पक्षों से पीस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। सभी को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना होगा। जनपद में सर्वोच्च न्यायालय के आने वाले फैसले के दिन अफवाह फैलाने या फिर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि धारा 144 लागू होने की दशा में किसी भी स्थल पर चार व्यक्तियों से अधिक भीड़ इकट्ठी नहीं
होनी चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगाह रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाह सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करने के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का विकल्प नहीं है। अराजक तत्वों ने गड़बड़ी करने तथा अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुछ अराजक तत्व जुलूस, मिठाई बांटने और नारेबाजी आदि कर माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस विभाग के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। एसपी ने बाजार के अतिरिक्त दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीस कमेटी के संदीप गुप्ता, नफीस अहमद, मधुवन मिश्रा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें