सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में मैजिक में बैठे एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार सुबह एक मैजिक सकरावा से सवारियां लेकर छिबरामऊ आ रही थी। सौरिख रोड पर नकटपुर के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। चीखपुकार सुन गांव के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर किसी तरह सवारियों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल सकरावा निवासी शहनाज बानो पुत्री आरिफ हुसैन और उसकी सुखनगला निवासी रिश्तेदार डोली पुत्री टीपू हसन, विश्वनाथ पुत्र राजाराम को प्राइवेट वाहन से सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।