जिला अस्पताल के प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सैनिटाइजर हैंडवाश दिखाता कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस को लेकर भयभीत लोग हर तरह से सावधानी अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। मार्केट में मास्क व सैनिटाइजर हैंडवाश का स्टाक खत्म हो गया है। जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर भी सीमित स्टाक है।
जिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र पर चार रुपये कीमत का मास्क बीस रुपये में मिल रहा है। संचालक ने बताया कि उन्हें खरीद में ही बीस में पड़ रहा है। इससे पहले सस्ता था। सैनिटाइजर हैंडवाश की शीशी चालीस रुपये की है। सरायमीरा, कन्नौज के मेडिकल स्टोरों पर सैनिटाइजर व मास्क का स्टाक ही नहीं है। उधर, जिला अस्पताल में भी मास्क काफी कम तादाद में हैं।
सीएमएस डॉ.यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि सावधानी के तौर पर इमरजेंसी के कर्मचारी मास्क लगा रहे हैं। हालांकि ऐसी कोई जरूरत नहीं है। अन्य सावधानियां बरती जा रही हैं। मास्क के लिए डिमांड भेजी गई है।