फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने से ठेका बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
रामाश्रम बिजली उपकेंद्र पर मानदेय न मिलने से प्रदर्शन करते ठेका कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मलिकपुर(कन्नौज)। बिजली ठेका कर्मचारियों ने करीब तीन माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को रामाश्रम बिजली उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर तैनात बिजली ठेका कर्मचारियों में एसएसओ व लाइनमैनों को लगभग तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे इनमें नाराजगी है। शुक्रवार को इन्होंने प्रदर्शन किया। एसएसओ अनूप कुमार, योगेंद्र कुमार, संजय कुमार, लाइनमैन हरिनरायन सिंह, मनीराम, जबर सिंह, बृजेश कुमार, रामशंकर, अनुज कुमार, लक्ष्मण आदि ने बताया कि मानदेय समय पर न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट है। कई बार ठेकेदार से लेकर विभागीय अफसरों को अवगत कराया गया। समस्या का समाधान नहीं हुआ। जल्द मानदेय न मिला तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं गुरसहायगंज एसडीओ कुलदीप राजपूत का कहना है कि कर्मचारियों को मानदेय न मिलने का मामला संज्ञान में है। ठेकेदार से कहा भी जा चुका है। ठेकेदार की लापरवाही पर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें