फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। माघी पूर्णिमा पर पतित पावनी महादेवी घाट पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुष स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-शांति की कामना की। भक्तों ने गंगातट पर स्थित शिवालय में जलाभिषेक भी किया। गंगातट के आसपास गोताखोर व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। गंगा स्नान के बाद महिलाओं ने मेले में घरेलू सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

स्नान को लेकर जिला प्रशासन कई दिनों से इंतजाम करने में जुटा था। जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। नए जोड़ों ने भी गंगा में डुबकी लगाई। हरदोई तिराहे से गंगातट तक जाम की स्थित बनी रही। हालांकि पुलिस से लेकर ट्रैफिक के सिपाही जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। एसडीएम सदर शैलेष कुमार सहित अन्य अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें