फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ नेताओं ने डीआईओएस को घेरा

विज्ञापन
डीआईओएस का घेराव करने पहुंचे शिक्षक नेता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षक संघ नेताओं ने 16 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक का घेराव किया। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही नवनियुक्त शिक्षकों को जल्द वेतन दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने डीआईओएस का घेराव किया। नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का वेतन न लगाने की बाबत सवाल किया। इनके अभिलेखों की जांच में देरी को लेकर भी पूछा गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि दो साल से कई कालेजों में बोनस प्राप्त नहीं हुआ है। एसईएन इंटर कालेज तेराजाकेट व सुभाष इंटर कालेज नादेमऊ के शिक्षकों के चयन वेतनमान का एरियर भुगतान नहीं हो रहा है। महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा के शिक्षकों का 12 दिन का वेतन भुगतान अब तक नहीं किया गया है। हीरालाल बीएन इंटर कालेज छिबरामऊ के शिक्षकों का चयन वेतनमान व भारतीय इंटर कालेज कायमपुर सौरिख के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमित भारती के चयन वेतनमान का निर्धारण अभी तक नहीं हुआ है। एसईएन इंटर कालेज तेराजाकेट के कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों का सामूहिक बीमा भुगतान भी अभी तक नहीं हुआ है। इन समस्याओं का समाधान कराया जाए। डीआईओएस राजेंद्र बाबू से शिक्षक नेताओं की बहस भी हुई। डीआईओएस ने जिला स्तर से संबंधित समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, मंत्री डॉ. महेंद्र कुमार भारती, भुनेश्वर सिंह, आदित्य अवस्थी, राहुल दुबे, ब्रजेश कुमार, अमरीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें