फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियां मिली, हाईटेक होगी पुलिस

Tue, 23 Aug 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
Mahindra bolero - फोटो : Autocar
विज्ञापन
कानपुर की तर्ज पर अब हाईटेक 23 लग्जरी गाड़ियां जिले में अपराध नियंत्रण के लिए दौड़ेगी। जीपीएस सिस्टम व दंगा निरोधक दस्ते से लैस यह गाड़ियां सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचेगी। पुलिस अधिकारियों ने गाड़ियों के संचालन के लिए रणनीति तैयार की है। शासन ने जिले को नौ इनोवा और 14 बोलेरो दी है। इन कारों पर 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहेगी। पीड़ित जैसे ही 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देगा।
विज्ञापन


वैसे ही घटना स्थल के पास क्षेत्र में खड़ी इनोवा कार पुलिस जवानों को लेकर घटनास्थल पर पहुंच जाएगी। वैसे तो 100 नंबर डायल करने पर कंट्रोल रूप लखनऊ से बात होगी। इसके  बाद सूचना तत्काल घटनास्थल के निकट खड़ी गाड़ी पर सवार पुलिस जवानों की दी जाएगी। तत्काल कार घटना स्थल के लिए रवाना हो जाएगी। इसमें लगा जीपीएस सिस्टम कार की लोकेशन देता  रहेगा। इससे पता चल सकेगा कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची या नहीं।

कार सवार पुलिस जवान घटना स्थल पर पहुंच जाने के बाद घटना के बारे में लोकेशन देगा और घटना किस तरह की है इसके बारे में भी जानकारी देगा। अधिक फोर्स की आवश्यकता होने तो संबंधित थाने की पुलिस भी घटना स्थल के लिए रवाना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें