फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस से टकराई बाइक

Mon, 22 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खड़ी लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाउन लाइन पर जा रही लखनऊ -बांद्रा एक्सप्रेस से बाइक टकरा गई। ट्रेन की टक्कर से बाइक उछलकर 200 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। वहीं इस हादसे में बाइक चालक बाल-बाल बच गया। तेज झटके के साथ एक्सप्रेस ट्रेन भी खड़ी हो गई। एक्सप्रेस से उतरे चालक व गार्ड बाइक की नंबर प्लेट निकालकर साथ ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम चार बजे डाउन लाइन पर जा रही लखनऊ-बांद्रा एक्सप्रेस जैसे ही गेट संख्या 91सी/2 से गुजरी, तभी तेज आवाज के साथ इंजन से एक बाइक टकरा गई। क्रासिंग पर तेज धमाका होता देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग भागने लगे।

इधर इंजन से टकराई बाइक कई फीट ऊपर उछलते हुए रेलवे ट्रैक पर 200 मीटर दूर जा गिरी। इस दौरान बाइक चालक जितेंद्र कुमार पुत्र रामसिंह निवासी फिरोजपुर तारन, मौके से भाग निकले। एक्सप्रेस के चालक व गार्ड ने सतर्कता से गाड़ी रोकते हुए बाइक की नंबर प्लेट निकाल ली। इसके साथ रेलवे की बुक में गाड़ी नंबर को दर्ज कर दिया।
विज्ञापन



शाम चार बजे हुई घटना के बाद रेलवे ट्रैक लगभग 30 मिनट तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह गेट पूर्व में खुला रहता था, लेकिन पिछले कुछ सालों से रेलवे विभाग ने इसे बंद कर दिया था, लेकिन बाइक सवार व साइकिल सवार किनारे से निकलकर ट्रैक पार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें