फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमिका की गोद भराई सुन घर आए प्रेमी ने जहर खाया

Sat, 01 Apr 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका की गोद भराई सुनकर घर गए प्रेमी ने शादी का दबाव बनाने के लिए जहर खा लिया। युवक को गंभीर हालत में देर रात 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया निवासी विजय बाइक से दो दोस्तों के साथ शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर पहुंच गया। वह शादी का दबाव बनाने लगा तभी युवती के परिजन आ गए। उन्होंने विरोध किया तो युवक ने जेब से जहर निकालकर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को एंबुलेंस में बिठाकर दोस्तों के साथ 100 शैया अस्पताल भेज दिया। वहां से दोनों दोस्त दवा लेने के बहाने अस्पताल से बाहर गए और भाग गए। युवक को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

चार दिन पहले प्रेमिका की हुई थी गोद भराई
प्रेमी ने जिस प्रेमिका से शादी की तमन्ना लेकर उसके घर आकर जहर पी लिया, उसकी चार दिन पहले ही गोद भराई हो चुकी है। जिसके चलते प्रेमी ने जहर खा लिया। लोगों की जुबान पर चर्चा है कि युवती अब परिजनों का तय किया हुआ वर चुनेगी या फिर प्रेमी का हाथ थामेगी।
विज्ञापन

-
मोबाइल से हुई थी दोस्ती
बताया जा रहा है कि युवक व युवती एक ही बिरादरी के हैं। किसी परिचित के यहां मुलाकात हुई थी। उसके बाद मोबाइल नंबर आदान-प्रदान करके दोनों एकदूसरे के संपर्क में आ गए। पिछले कई महीने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। इस बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। यह बात युवक को नागवार गुजरी। इसकी जानकारी मिलने पर युवक उसके गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें