फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, परिजनों ने करा दी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को देखकर परिजनों ने पकड़ लिया, कुछ ही देर में मंडप सजाकर पुरोहित बुलाकर शादी करा दी। दूसरे दिन ही वर पक्ष ने शादी जबरन कराने की बात कहकर दुल्हन की विदाई कराने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौता के लिए दो दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और फर्रुखाबाद निवासी युवक एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। दोनों आपस में एक दूसरे के नजदीक आ गए। पढ़ाई के बाद दोनों में मेल मिलाप और फोन से बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक की नौकरी लग गई।
शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद कुछ देर में ही घर के आंगन में मंडप सजाकर पंडित से सात फेरे डलवाकर शादी करा दी। इस बीच शादी की सूचना पर वर पक्ष के लोग भी आ गए और परिवार के सामने युवक ने जबरन शादी करने का आरोप लगा कर विदाई से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, जिस पर दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना कर समझौता करने पर राजी हो गए।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। दो दिन में समझौता करने की बात कहकर अपने अपने घर चले गए हैं। तहरीर मिलने पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें