फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रभु को मानने वालों के दुख होते दूर’

Mon, 15 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम उधरनपुर स्थित सार्वजनिक सनातन धर्म इंटर कालेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा एवं विष्णु महायज्ञ में भक्त प्रहलाद चरित्र के कथा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन


आचार्य आदित्य द्विवेदी ने कहा कि प्रभु के होकर देखो सारे दुख दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से यदि भगवान की आराधना की जाए तो भगवान अपने भक्त को अवश्य दर्शन देते हैं और सभी दुखों को दूर कर देते हैं। दंडी स्वामी प्रकाशानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में लोगों को संस्कार और आचरण पर ध्यान देने की बात कही। प्

रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक होने वाली कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। 19 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्रबंधक अर्चना पांडेय के संरक्षण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रमेशचंद्र अग्निहोत्री, हरिनारायन चतुर्वेदी, गणेश शंकर शुक्ला, गंगा कैलाश चतुर्वेदी, प्रेम सिंह व अमर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें