फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार चार बदमाशों ने किसान को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। मक्का बेचकर गांव लौट रहे किसान को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। किसान गांव के ही एक शख्स के साथ ट्रैक्टर से गांव लौट रहा था। बदमाश उसके 40000 लेकर फरार हो गए। घटना रात 9:00 बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भूडा निवासी किसान पप्पू यादव मंगलवार रात सराय दौलत स्थित एक आढ़त पर मक्का बेचकर ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। साथ में गांव का संजीव भी था।
विज्ञापन

जीटी रोड से गांव जाने वाले मार्ग पर जैसे ही ट्रैक्टर पप्पू ने मोड़ा, वहां पहले से मौजूद काली पल्सर पर सवार चार बदमाशों ने ट्रैक्टर रोक लिया। तमंचे के बल पर पप्पू के पास मौजूद 40,000 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की। घटना के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना सराय प्रयाग चौकी प्रभारी जमाल खान को दी।
पुलिस पहुंची लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पप्पू ने बाइक का नंबर नोट कर लिया जो पुलिस को दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि लूट व रंजिश दोनों बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें