फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डस्टोरेज से उड़ाया हजारों का का माल

Tue, 23 Dec 2014 12:20 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड दंदौरा बुजुर्ग स्थित शिमला कोल्डस्टोरेज में रविवार रात चोरों ने मशीनरूम व जनरेटर रूम का ताला तोड़कर हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं पास के सूरज कोल्डस्टोरेज में भी चोरी का प्रयास किया। गार्ड के जाग जाने से चोरोें को भागना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार देररात करीब 1 बजे आधा दर्जन चोर बाउंड्रीवाल फांदकर शिमला कोल्डस्टोरेज में दाखिल हुए। मशीनरूम व जनरेटर रूम के ताले तोड़कर 125 केवीए जनरेटर का अल्टीनेटर चुरा लिया। गोदाम में रखा दूसरा अल्टीनेटर भी खोल लिया। बड़े व छोटे जनरेटरों की बैट्रियां चोरी कर ली।

आहट पाकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जाग गए। तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। शोर मचाने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट पर लूटपाट की। अधिक वजन होने के चलते बैट्रियां बाउंड्रीवाल के निकट छोड़कर फरार हो गए। इस कोल्डस्टोरेज से करीब 200 मीटर दूर जीटी रोड पर सूरज कोल्डस्टोरेज में भी चोर बाउंड्रीवाल का सुरक्षा तार काटकर परिसर में घुसे।
विज्ञापन


इसी बीच सुरक्षा गार्ड जाग गया। इस पर चोर तत्काल बाउंड्रीवाल फांदकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सुबह लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें