फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने लाखों के जेवर नगदी उड़ाई

Sun, 19 Apr 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव बेहटा में शादी का कार्ड देने के बहाने टप्पेबाजों ने एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


बेहटा गांव निवासी राजेश बेरिया अपने तीन भाइयों के साथ रविवार सुबह गेहूं की फसल काटने खेत पर गए थे। राजेश की पत्नी घर पर अकेली थी। सुबह 10:30 बजे के करीब घर आए एक पुरुष व महिला ने खुद का राजेश का दोस्त बताया। उन्होंने राजेश की पत्नी आरती से शादी का कार्ड देने की बात कही। इस पर दोनों घर में घुस गए।

अंदर आते ही उन्होंने चाकू की नोंक पर आरती को बंधक बना लिया और पटककर बेहोश कर दिया। इसके बाद उन्होेंने घर में लूटपाट की। बाद में दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकले। महिला के होश में आने के बाद वह चिल्लाई, तब मोहल्ले के लोग कुंडी खोलकर घर के अंदर पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुरुष महिला लुटेरों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। सूचना पाकर ठठिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और खोजबीन की। उधर गृह स्वामी राजेश ने बताया कि लुटेरे सोने की झुमकी, चेन, अंगूठी, चांदी की पायल के अलावा 23 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें