फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लोकपाल ने प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक से की 74 हजार की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन ने मनरेगा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए अब जिला स्तर पर लोकपाल को नियुक्त कर दिया है। गोशाला निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी डलवाकर प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक ने मनरेगा से भुगतान निकालने के मामले में लोकपाल ने तीनों से 74 हजार रुपये की रिकवरी कराई है। इसी तरह छिबरामऊ ब्लॉक में श्रमिकों के फर्जी भुगतान के मामले में 12 हजार रुपये की रिकवरी कराई गई।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत पहले मंडल स्तर पर लोकपाल की नियुक्ति की जाती थी। अब शासन ने जिला स्तर पर लोकपाल को नियुक्त कर दिया है। जिले में मनरेगा लोकपाल जितेंद्रनाथ अवस्थी ने बताया कि मनरेगा में अब तक 18 शिकायतें दर्ज की गईं हैं। जांच के बाद नादेमऊ में प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक से 74 हजार व छिबरामऊ ब्लॉक के जगतपुर गांव में श्रमिकों के भुगतान में फर्जीवाड़े मामले में 12 हजार रुपये वसूले गए हैं। विभागीय कार्रवाई के लिए सीडीओ व डीपीआरओ को पत्राचार भी किया गया है।
लोकपाल ने बताया कि अब मनरेगा में भ्रष्टाचार या धांधली की शिकायत लिखित रूप से या फोन पर कर सकते हैं। मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत व्हाट्सएप कर सकते हैं। ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जानकारी के अभाव में लोग डीएम, सीडीओ, बीडीओ या अन्य अधिकारियों से शिकायतें करते हैं जबकि मनरेगा संबंधी शिकायतों का निस्तारण लोकपाल के माध्यम से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें शिकायत
हेल्पलाइन : 8188067714
लोकपाल : 9455878876
ई-मेल : awasthijn2009gmail.Com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें