होटल संचालक के पुत्र को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन के दौरान मोहल्ला बजरिया में रेस्टोरेंट खुला मिला। पुलिस ने छापा मारकर रेस्टोरेंट बंद करवा दिया। होटल संचालक के पुत्र समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला बजरिया स्थित श्रीराम रेस्टोरेंट का दो दिन से शाम के वक्त संचालन हो रहा था। ग्राहकों के आर्डर के अनुसार फास्ट फूड व समोसे तैयार किए जा रहे थे। कुछ ग्राहकों के यहां होम डिलीवरी की जा रही थी। कुछ लोग रेस्टोरेंट में खानपान कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी पर छापा मारा। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र रिषी गुप्ता पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता, कल्लू वर्मा पुत्र प्रेमचंद्र वर्मा निवासी मोहल्ला बजरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।