फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 45 लाख से अधिक वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने लॉकडाउन से अब तक 34 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला है। कानपुर शहर पुलिस के बाद दूसरे नंबर पर जुर्माना वसूलने में जिले की पुलिस है।
विज्ञापन

लॉकडाउन और कोविड-19 गाइड लाइन का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर जुर्माना लगा रही है। जिले की पुलिस ने अब तक 45 लाख 32 हजार 500 रुपये का आम लोगों से जुर्माना वसूला है। इनमें 19 हजार 778 बगैर मास्क लगाने वाले लोग शामिल हैं। सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 199 लोगों पर कार्रवाई की गई है। लॉकडाउन में पुलिस से नोकझोंक करने और समझाने के बाद भी कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 285 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

जिले की पुलिस की ओर से बड़े पैमाने पर वसूले गए जुर्माने को लेकर आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने पुलिस कप्तान अमरेंद्र प्रसाद की सराहना की है। वहीं पुलिस कप्तान ने ट्रैफिक पुलिस से लेकर सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को इसका श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इससे अहसास हो रहा है कि जिले के लोग अधिक लापरवाह हैं। उन्होंने सभी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें