फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोह पीटा समाज की महिलाएं पहुंचीं तहसील, मांगा राशन

विज्ञापन
लोह पीटा समाज के लोगों की सूची तैयार करते लेखपाल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। लॉकडाउन की वजह से लोह पीटा समाज के लोग परेशान हैं। इनके यहां राशन खत्म हो गया है। महिलाओं ने तहसील पहुंचकर खाद्यान्न की मांग की। तहसीलदार ने लेखपालों को सूची तैयार करवाकर खाद्यान्न देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोह पीटा समाज की महिलाएं बच्चों को लेकर तहसील पहुंचीं। तहसीलदार विश्ववेशर सिंह को बताया कि लॉकडाउन से काम बंद है। राशन समाप्त हो गया है। शुक्रवार को बस्ती में खाना नहीं बना। बच्चे भूख से परेशान हैं। सड़क पर निकलने में पुलिस का भय सता रहा है। प्रशासन ने जल्द व्यवस्था नहीं की तो समाज के लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
तहसीलदार ने राशन दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों की सूची तैयार कर राशन उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद लेखपालों ने सूची बनाना शुरू कर दिया। वहीं, सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने लोह पीटा बस्ती में पहुंचकर लंच पैकेट बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें