फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रम में व्यापारी, खोलीं दोनोें तरफ की दुकानें

विज्ञापन
शहर की चूड़ी गली में खरीददारी करते लोग - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/ छिबरामऊ। दो दिन के लॉकडाउन के नए आदेश के बाद सोमवार को बाजार खोलने को लेकर दुकानदारों में भ्रम की स्थिति रही। अनलॉक के बाद बाजारों में तीन दिन दाहिनी और तीन दिन बायीं ओर की दुकानें खोलने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी लेकिन अब दो दिन के लॉकडाउन के नए आदेश के बाद व्यापारियों को लगा की बाजारों पांच दिन सभी दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

इससे शहर से लेकर नगरों और कस्बों तक के बाजारों में ज्यादातर व्यापारियों ने दोनों तरफ की दुकानें खोल दीं, कुछ देर बाद पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं। गुरसहायगंज में तो दोनों तरफ की दुकानें खोलने की मांग को लेकर व्यापारी कोतवाली पहुंच गई, वहां एसडीएम के साथ बैठक भी हुई लेकिन बात नहीं बनी।
शहर में भी सोमवार को कई बाजारों में व्यापारियों ने दोनों तरफ की दुकानें खोलीं। इसकी सूचना थाने तक पहुंची तो पुलिस पहुंच गई और एक तरफ की दुकानें करा दीं। दो दिन की बंदी के बाद बाजार में भीड़ रही। ग्राहकों में पुरुषों की अपेक्षा महिला संख्या अधिक रही। चूड़ी बाजार में महिलाओं और युवतियां सौंदर्य सामग्री व चूड़ियां खरीदीं।
विज्ञापन

छिबरामऊ के बाजारा में भी दोनों तरफ की दुकानें खोल दी गईं। कुछ व्यापारियों का कहना था कि अब पांच दिन दोनों तरफ की दुकानें खुलनी हैं । इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला का कहना है कि बाजार में एक तरफ की दुकानें खुलने की व्यवस्था जारी रहेगी। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रहेगा। व्यापारी असमंजस में न रहें। कोतवाल को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के बाजार में व्यापारियों ने दोनों तरफ की दुकानें खोल दीं। सूचना पर एसडीएम जयकरन ने कोतवाली पुलिस को एक तरफ की दुकाने बंद करवाने के निर्देश दिए। कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने माइक से पुकार लगाकर एक तरफ की दुकानें बंद करा दीं। एसडीएम जयकरन ने बताया कि शासन ने सप्ताह में दो दिन का पूूर्ण लॉकडाउन रखने के आदेश जारी किए है लेकिन सप्ताह में पांच दिन जिले में एक तरफ की दुकानें ही खोली जाएंगी। मंगलवार की बंदी को समाप्त कर दिया जाएगा। दुकानदार ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करें।
गुरसहायगंज। दो दिन के लॉकडाउन के आदेश पर कस्बे के व्यापारी पांच दिन सभी दुकानें खोलने की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां एसडीएम गौरव शुक्ला के साथ उनकी बैठक हुई। व्यापारियों ने एक तरफ दुकानें खोलने के आदेश को वापस लेकर पांचों दिन सभी दुकानें खोलने की मांग रखी लेकिन एसडीएम ने इनकार कर दिया। व्यापारियों ने कई तर्क दिया, सावधानी बरतने का हवाला दिया लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विजय दुबे ने कहा कि लॉकडाउन के चलते व्यापार ठप हो गया था। व्यापारियों के सामने परिवार के भरण पोषण की समस्या आ गई। बाजार खुला तो एक सप्ताह में दिन दिन एक तरफ और तीन दिन दूसरी तरफ की दुकानें खोली जा रही थीं। अब पांच दिन बाजार खोलने का आदेश हो गया है। ऐसे में एक तरफ की दुकानें तीन दिन कैसे खुल पाएंगी। व्यापार वैसे ही चौपट है, इससे प्रशासन से पांचों दिन सभी दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
व्यापारी विकास गुप्ता, राम कुमार पाठक और परशुराम देवल ने भी पांचों दिन बाजारों की दुकानें खोलने की मांग रखी। विजय दुबे ने मोहल्ला अशोक नगर के नाले की सफाई कराने की मांग उठाई। एसडीएम ने नगर पालिका ईओ को नाले को साफ कराने के निर्देश दिए। व्यापारी नेता सुशील दुबे, शिवराज वर्मा और संदेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें