कन्नौज। डीपीआरओ जेके मिश्र ने ब्लॉक उमर्दा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठठिया, पैथाना व बलनापुर का निरीक्षण किया। ठठिया मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) में ताला लटक रहा था।
पंचायत सहायक प्रिया चौहान भी बिना सूचना गायब थीं। यहां मुख्य आबादी में नाला निर्माण के लिए खोदाई शुरू हो गई। इस कारण नालियां तो साफ मिली पर सिल्ट पड़ी थी। इसे हटाने के निर्देश दिए गए।
ठठिया क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सहायक प्रिया चौहान बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं।
सचिव बाबूलाल व प्रधान के परिजन मौके पर मिले। सचिव ने कमियों को एक सप्ताह में सुधारने का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत पैथाना में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए ले आउट सचिव संध्या व अपर डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद और प्रधान की उपस्थिति में बन रहा था।
यू टाइप नाली के निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक मिली। सचिवालय में पंचायत सहायक पूजा कार्य करती हुईं मिलीं। बलनापुर में पंचायत भवन में फर्श और रंगाई-पुताई का कार्य होना बाकी है, जिसे शीघ्र पूरा कराएं