फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरवी को संघर्ष समिति गठित

Mon, 25 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और दूरस्थ बीटीसी संघ की हुईं बैठकों में वेतन भुगतान व एरियर को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन ने मांग रखी कि शिक्षा विभाग अवशेष एरियर व वेतन का तत्काल भुगतान करे।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिले के सभी ब्लाकों के बिल प्रभारी सामूहिक बिल बनाकर लेखा में प्रस्तुत करें। इस बाबत बीएसए निर्देश दे चुके हैं। जिला महामंत्री अजीत दीक्षित ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पैरवी को जिले से एक सैकड़ा लोगों को मिलाकर संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है, जो सदैव संघर्ष करेगी।

ब्लाक अध्यक्ष उमर्दा विनय मिश्रा ने कहा कि एरियर से कुछ धनराशि अपने हित के लिए खर्च करें। बैठक को ब्लाक अध्यक्ष अनिल शाक्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. यूसुफ, जिला प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भदौरिया ने संबोधित किया। इस मौके पर पवन सविता, अदित दुबे, रावेंद्र राजपूत, कश्मीर सिंह, मनोरमा त्रिपाठी, प्रभाकर, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक में दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हृदयेश दुबे ने कहा कि समायोजित शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान शुरू हो गया है। एरियर का भुगतान शीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में एक हजार शिक्षामित्रों में करीब 850 के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है।

शेष बचे समायोजित शिक्षामित्रों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन बोर्ड को बीईओ रिमाइंडर भेजकर सत्यापन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को समायोजित शिक्षामित्रों की टीईटी की परीक्षा है। उक्त परीक्षा में बैठने के लिए सामूहिक अवकाश प्रदान किया जाए।

तृतीय बैच के दो वर्षीय दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी प्रशिक्षणरत शिक्षामित्रों के चतुर्थ सेमेस्टर का वायबा कराकर परिणाम शीघ्र डायट घोषित करें। कहा कि बीएलओ कार्य में लगे समायोजित शिक्षामित्रों को कई वर्ष से मानदेय नहीं दिया गया, जिसे शीघ्र दिलाया जाए।

बैठक को जिला महासचिव बसंत शुक्ला, जिला संरक्षक प्रदीप नारायन, शैक्षिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री विनय पांडेय ने संबोधित किया। इस मौके पर अनीता देवी, रीना कुशवाहा, दुर्गेश, बबिता, रघुवीर पाल, उमा देवी, सुरेश चंद्र, रामगोपाल, श्वेता सिंह, संगीता देवी, कौशल कटियार, मनीषा सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें