फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लोडर ने ऑटो, ई रिक्शा में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में तेज रफ्तार लोडर ने ऑटो और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो और ई-रिक्शा उछलकर रेलवे बाउंड्री से टकरा गए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक युवक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


हादसा शहर के तिर्वा क्रासिंग के निकट सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोडर तेज गति में था और अनियंत्रित होकर पहले ऑटो फिर ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए रेलवे बाउंड्री से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कानपुर के कल्याणपुर निवासी अरविंद और नगर के मोहल्ला मकरंदनगर भगवानपुर निवासी संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। संदीप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोडर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारू कराया। पुलिस फरार लोडर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें